कहासुनी को लेकर चाकू से हमला, मामला दर्ज

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Crime News: निगाना मोड स्थित एक दुकान पर मामूली कहासुनी के चलते कुछ युवकों द्वारा दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गांव जिन्दराण निवासी विरेन्द्र ने बताया कि वह ट्रक ड्राईवर है। शाम को अपने दोस्त पवन निवासी रेवाडी खेड़ी के साथ निगाना मोड के स्थित दुकान पर चाप खाने के लिए गया था, जहां पर पहले से ही चार-पांच युवक मौजूद थे, जोकि तेज आवाज में शोर कर रहे थे, जब विरेन्द्र ने उन्हें ऐसा करने से रोका तभी युवक तैश में आ गए और झगड़ा करने लगे।

इसी दौरान युवकों ने चाकू निकाल कर विरेन्द्र व पवन पर हमला कर घायल कर दिया। झगडेÞ का शोर सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और हमलवार उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कलानौर पुलिस ने इस संबंध में विरेन्द्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: बाइक और ट्रैक्टर की भिडंत, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

About The Author

Related Posts