Haryana Weather Today: हरियाणा में कल से फिर भारी बरसात के आसार

Published On

इस बार दक्षिण पश्चिम हरियाणा की भी बुझेगी प्यास

हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। Haryana & Punjab Weather Today: बेशक हरियाणा में मॉनसूनी बरसात अब तक औसतन रूप से सामान्य से अधिक रही हो। लेकिन दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में अभी तक सामान्य रूप से भी बारिश नहीं हो पाई है। ऐसा परिवर्तनशील मौसम मॉनसून टर्फ के उत्तर की तरफ न बढ़ने के कारण हुआ है। पर अब भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम केंद्र व हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच पूरे हरियाणा प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। Haryana Weather Today

इस बार पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा की भी प्यास बुझेगी। इनमें जींद, भिवानी, चरखी- दादरी, हिसार व फतेहाबाद जिले भी शामिल है। हालांकि घग्गर नदी का बांध टूटने के कारण सरसा व फतेहाबाद जिला पहले से ही जलमग्न चल रहे हैं। लेकिन मानसून की बरसात इन जिलों में भी औसत रूप से कम हुई है। 15 जुलाई से अब तक रुक रुक कर हो रही मानसून बारिश के बावजूद भी हरियाणा में उमस भरी गर्मी बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान गुड़गांव जिला जहां सबसे गर्म रहा। यहाँ का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस बना रहा। Haryana Weather Today

वहीं करनाल जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। करनाल में 40 एमएम बारिश हुई। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ़ सामान्य स्थिति के दक्षिण की बनी हुई है। यह उत्तर की तरफ न बढ़ने के कारण राज्य में मानसून की सक्रियता पूरी तरह बन नहीं पा रही है। जिससे राज्य के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बारिश हो रही है। परंतु यह मानसून ट्रफ अगले दो दिनों में सामान्य स्थिति पर आ जाने की संभावना है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता थोड़ी बढ़ने की संभावना है। Haryana Weather Today

एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान के ऊपर बना हुआ है, जिससे अरबसागर की तरफ से नमी वाली हवाएं राज्य की तरफ बढ़ने की संभावना बन रही है। इन दोनो वेदर सिस्टम से हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाएं के साथ 22 जुलाई मौसम परिवर्तनशील हो चुका है। इस दौरान 25 जुलाई तक बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना बन रही है।

About The Author

Related Posts