10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में हुआ बदलाव

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वी.पी. यादव व सचिव कृष्ण कुमार, ह.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बताया कि सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षाओं के तिथि-पत्र में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की 26 अप्रैल को होने वाली पंजाबी/आईटी/आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी) एवं संस्कृत व्याकरण (केवल गुरूकुल/संस्कृत विद्यापीठों के लिए) (आधुनिक आर्ष पद्धति/आर्ष पद्धति) विषयों की परीक्षा 23 अप्रैल, 2022 को संचालित होगी।

उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की 19 अप्रैल को होने वाली कम्प्यूटर विज्ञान/आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी) विषयों की परीक्षा 23 अप्रैल तथा 20 अप्रैल को होने वाली इतिहास/जीव विज्ञान विषयों की परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 को संचालित करवाई जाएगी। संशोधित तिथि-पत्र बोर्ड की वेबसाइट  www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है। ज्ञातव्य है कि सैकेण्डरी कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 31 मार्च से प्रारम्भ होकर 23 अप्रैल, 2022 तथा सीनियर सैकेण्डरी की वार्षिक परीक्षाएं 30 मार्च से आरम्भ होकर 29 अप्रैल, 2022 तक संचालित करवाई जाएंगी। शेष परीक्षाओं की तिथियां यथावत् रहेंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts