उकलाना की साध-संगत ने झाडू चलाकर किया चकाचक

Published On

 साध-संगत द्वारा चलाया गया सफाई अभियान सराहनीय कार्य: चेयरमैन

उकलाना (सच कहूं/कुलदीप स्वतंत्र)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आगमन व पावन अवतार माह की खुशी में उकलाना में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत सुबह 10 बजे की गई। ब्लॉक भंगीदास दास नरेश इन्सां व 25 मैंबर खुराना इन्सां, 45 मैंबर बलबीर इन्सां ने बताया की महासफाई अभियान की शुरुआत नगर चेयरमैन सुशील सिंगला ने की।

सफाई महा अभियान को लेकर उकलाना को विभिन्न जोनों में बांटा गया। सफाई अभियान उकलाना शहर में अप्रोच रोड, पुरानी अनाज मंडी, सब्जी मंडी रोड, ब्लॉक के विभिन्न गांवों प्रभु वाला, गैबीपुर, दौलतपुर में साध-संगत द्वारा चलाया गया। इस मौके पर भूपेंद्र इन्सां, सुरेंद्र खुराना इन्सां ने कहा कि उकलाना ब्लॉक की साध-संगत ने उकलाना शहर के अलावा विभिन्न गांवों में सफाई करके स्वच्छता की सौगात दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts