हरियाणा में यूनिफार्म सिविल कोड को लागू करने पर विचार: विज

Published On

जेएनयू की दीवारों पर सामाजिक तत्वों द्वारा लिखे गए नारों को लेकर विज ने दी प्रतिक्रिया

अम्बाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली की दीवारों पर जो बनियों व ब्राह्मणों के विरूद्ध नारे लिखे गए हैं, ये बहुत ही घातक है। उन्होंने कहा कि ये किसी साजिश का हिस्सा लगते हैं, ये भारत तोड़ों अभियान का हिस्सा लगते हैं, ऐसी मानसिकता को सख्ती से कुचल देना चाहिए। विज शुक्रवार को मीडिया कर्मियों द्वारा जेएनयू की दीवारों पर सामाजिक तत्वों द्वारा लिखे गए नारों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। विज ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमारे देश के धर्म व संस्कृति को जिंदा रखा है।

यह भी पढ़ें:– विश्व कप से पहले हॉकी इंडिया ने की ट्रॉफी टूर की घोषणा

गुजरात में चुनाव के दौरान घोषणा-पत्र में यूनिफार्म सिविल कोड की बात और मध्यप्रदेश द्वारा यूनिफार्म सिविल कोड को लागू करने की घोषणा तथा हरियाणा में लागू करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा में भी यूनिफार्म सिविल कोड को लागू करने पर विचार किया जा रहा है तथा अध्ययन किया जा रहा है, इसको जल्द ही बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए सभी समान नागरिक होते हैं, सरकार के लिए कोई धर्म, जाति व क्षेत्र महत्व नहीं रखता, इसलिए यूनिफार्म सिविल कोड (एक ही कानून, जो सभी पर लागू होगा), को बनाने की बात की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts