अंबाला सेंटल जेल के बाहर से हुई फायरिंग, महिला कैदी घायल

Published On

अंबाला। हरियाणा के अंबाला सेंट्रेल जेल फिर सुर्खियों में है। जानकारी के अनुसार, अंबाला के सेंट्रल जेल में रीटा नामक महिला कैदी के पैर में गोली लग गई जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिस सेंट्रल जेल में पुलिस का कड़ा पहरा रहता है वहां पर महिला कैदी को गोली कैसे लग गई, ये सबसे बड़ा सवाल है। गोली लगने के बाद महिला को हॉस्पिटल में उपचार के लिए लेकर आया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts