पूर्व सैनिक ने अपने ही भतीजों पर की फायरिंग

Published On
  • आपसी कहासुनी के बाद दिया वारदात को अंजाम, दोनों रोहतक पीजीआई रेफर

रेवाड़ी(सच कहूँ न्यूज)। रेवाड़ी के गांव पातुहेड़ा में पूर्व सैनिक ने अपने ही 2 सगे भतीजों को गोली मार (firing) दी। दोनों को एक-एक गोली लगी है, उन्हें ट्रॉमा सेंटर से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। कसौला थाना पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पूर्व सैनिक को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव पातुहेड़ा निवासी अमित व हंसराज दोनों सगे भाई है। रविवार देर रात उनका अपने चाचा घनश्याम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

ये भी पढ़ें:-पानीपत के बस स्टैंड पर बम की सूचना से मचा हड़कंप

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घनश्याम सेना से रिटायर्ड है। बात इतनी बढ़ी कि घनश्याम घर के अंदर से पिस्तौल लेकर आया और दोनों पर गोली चला दी। अमित व हंसराज की उम्र 23-25 साल है। दोनों के पैर में गोली लगी है। गंभीर अवस्था में रात में ही उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रोहतक ढॠक रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस की एक टीम मौके पर गांव पातुहेड़ा तो दूसरी टीम ट्रॉमा सेंटर पहुंची। वारदात के बाद आरोपी पूर्व सैनिक मौके से फरार गया। सोमवार की सुबह कसौला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में यूज किया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

कई दिनों से चला आ रहा आपसी विवाद

ग्रामीणों के अनुसार अमित व हंसराज का अपने ही चाचा घनश्याम से कई दिनों से विवाद चला आ रहा था। कई बार दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज भी हुई। रविवार की रात भी पहले आपस में गाली-गलौज हो रही थी। बाद में गोली चल गई। गोली चलने की वजह से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts