हरियाणा में पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Published On

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य सिविल सेवा के पांच अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त और कलैक्टर, आबकारी योगेश कुमार को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का सचिव, राज्य परिवहन विभाग के अतिरिक्त निदेशक सम्वर्तक सिंह खंगवाल को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त, परिवहन विभाग के संयुक्त परिवहन आयुक्त और जांच अधिकारी, हैफेड मिनाक्षी राज को राज्य परिवहन विभाग का संयुक्त निदेशक और जांच अधिकारी, हैफेड, हरियाणा पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक और उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सोनीपत आशुतोष रंजन को आबकारी एवं कराधान विभाग का सयुंक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त और कलैक्टर और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सचिव विजय सिंह को सोनीपत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts