डंकी रूट से अमेरिका भेजने के नाम पर 4 युवकों से ठगे 1.20 करोड़ रुपए

Published On

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: एक आरोपी ने चार युवकों को अमेरिका भेजने के नाम पर 1 करोड़ 20 लाख रुपए हड़प लिए। रुपए लेकर उनको अमेरिका भेजने की बजाय दुबई और अफ्रिका जैसे देशों में घूमाता रहा। कई माह तक वहां रहने के बाद उनको वापस भारत लौटना पड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। Kaithal News

गांव भाणा निवासी सलिंद्र कुमार ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि साल 2022 में दिल्ली में उसकी मुलाकात वहां के निवासी पंकज कुमार से हुई। पंकज ने बताया कि वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। इस बारे में उसने स्वयं, उसके मामा के लड़के साहिल, सुशील कुमार व विनोद निवासी गांव मटौर को विदेश भेजने के बारे में बातचीत की। आरोपी ने उनको प्रति व्यक्ति 42 लाख रुपए में अमेरिका डंकी रूट से भेजने की बात कही। अप्रैल 2022 में आरोपी उन युवकों के दस्तावेज और रुपए ले लिए। आरोपी ने पहले उनको दुबई भेज दिया और जल्द आगे भेजने की बात कहकर दुबई में करीब 2 माह तक रखा। वहां पर सारा खर्चा उन्होंने स्वंय किया। उसके बाद आरोपी ने उनको दुबई से आगे नहीं भेजा। जिसके कारण 2 माह बाद भारत स्वयं के खर्चे पर आ गए। Kaithal News

सलिंद्र कुमार ने कहा कि यहां आने के बाद दोबारा आरोपी ने कहा कि 8 लाख रुपए और देने होंगे। वह सभी को अमेरिका भेज देगा। फिर जुलाई 2022 में आरोपी ने उन्हें रुपए लेकर अफ्रिका कांगो में भेज दिया। वहां पर करीब 2 महीने तक रहे। आरोपी उनसे किसी न किसी बहाने से रुपए लेता रहा। काफी इंतजार के बाद उनको फिर से भारत वापस आना पड़ा। यहां आकर जब उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। Kaithal News

पूंडरी थाना एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कारवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Rain: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

About The Author

Related Posts