पुलिस अधिकारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Published On

यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में यमुनानगर (Yamuna Nagar) के गांधीनगर पुलिस थानाध्यक्ष को दो लाख रुपये की रिश्वत (Bribe) लेने के आरोप में मंंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक मोहित होंडा (Mohit Handa) ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त 2022 के एक मुकदमे में धारा बदलने के एवज में जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह शिकायत मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी से जांच कराई गई औैर उसके बाद कल देर रात थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी संजीव को गिरफ्तार किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts