Gas Cylinder News: गैस सिलेंडर बुकिंग में सर्वर डाउन होने और ओटीपी नहीं आने से गैस उपभोक्ता परेशान
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में स्थित गैस एजेंसी पर भी गैस की किल्लत की खबर से परेशान उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए कई कई घंटों तक कतारों में लगे रहे। जबकि एजेंसी संचालकों के अनुसार एजेंसी पर किसी भी प्रकार की गैस की किल्लत नहीं है बल्कि गैस बुकिंग में दिक्कत आ रही है। जिस उपभोक्ता की गैस सिलेंडर की बुकिंग हो गई है उसको सिलेंडर दिया जा रहा है। ऐसे में कई जगह गैस की कालाबजारी की बात भी सामने आ रही है। वही सरकार और प्रशाशन गैस की कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाए हुए है और प्रशाशन की संबंधित विभाग के साथ कई दौर की मीटिंग हो चुकी है।
घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग ना होने से उपभोक्ता गैस एजेंसी पर घंटों लाइन में लगकर परेशान रहे। एजेंसी संचालकों के अनुसार बुकिंग के बाद आसानी से मिल रहा है सिलेंडर। एजेंसी संचालकों के अनुसार सिलेंडर बुकिंग सर्वर में दिक्कत होने के कारण ओटीपी नहीं जा रहा जिसके चलते गैस सिलेंडर बुक नहीं हो रहा है।
ज्ञात हो कि अमेरिका ईरान के युद्ध के बाद देश में पेट्रोलियम उत्पादों में दिक्क्त सामने आई है जिसके चलते गैस उपभोक्ता गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने के लिए मारामारी कर रहे है और एजेंसी पर घंटों लाइन में लग रहे है। Pratap Nagar News
प्रताप नगर स्थित गैस एजेंसी पर और दिनों के चलते दो दिन से गैस उपभोक्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। लेकिन बुकिंग के लिए सर्वर डाउन होने से ओटीपी नहीं आने के कारण गैस बुक नहीं हो पाई और गैस उपभोक्ताओं को कई घंटे का इंतजार करना पड़ा। हालांकि एजेंसी संचालक दिनेश नेहरा का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन बुकिंग होने के बाद ही गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। यह कंपनी का नियम है।
वही दुर्गा गैस एजेंसी पर भी गैस उपभोक्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। प्रताप नगर एजेंसी संचालक परवीन वालिया का कहना है कि उनके यहां पर भी गैस की कोई किल्लत नहीं है लेकिन लिए बुकिंग होना जरूरी है।
वही एक गैस एजेंसी पर गैस उपभोक्ताओं ने कई घंटे तक गैस ना मिलने के कारण हंगामा कर दिया। उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े होकर सिलेंडर न मिलने से नाराज थे। बुढ़िया चौक अमादलपुर स्थित गैस एजेंसी पर गुरुवार को उस समय हंगामे जैसे हालात बन गए जब बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया। वहां गैस उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं दिया जा रहा, जबकि कुछ जगहों पर होटल और अन्य स्थानों पर सिलेंडर रखे दिखाई देते हैं। लाइन में खड़ी महिलाओं ने बताया कि उन्हें छोटे बच्चों को छोड़कर यहां घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। Pratap Nagar News
उनका कहना है कि जब से गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं तब से कुछ लोगों का आरोप है कि गोदाम के अंदर 940 रुपये में सिलेंडर दिए जाने की बात सामने आ रही है।स्थानीय लोगों सुमन, सरोजिनी, फुरकान, जसविंदर कौर, रमेश कुमार, पूनम देवी और आदित्य यादव ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आम जनता को समय पर सिलेंडर मिलना चाहिए ताकि लोगों को इस तरह लाइन में खड़ा न रहना पड़े।वहीं इस मामले में जब एजेंसी के स्टाफ सदस्य सुरेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 25 दिन से पहले नया सिलेंडर नहीं दिया जा सकता।
उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ता के मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद ही सिलेंडर दिया जाता और उन्होंने कहा कि हमारे पास एक गाड़ी आती है जिसमें सिलेंडर 360 वह 350 होते हैं फिर हमने उनसे बात की की गोदाम के अंदर 940 रुपये में सिलेंडर दिए जाने के आरोपों पर सुरेश कुमार ने साफ तौर पर इनकार किया और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है।अब देखना यह होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और लोगों की समस्या का समाधान कब तक हो पाता है। प्रताप नगर से एजेंसी संचालक परवीन वालिया ने बताया कि एजेंसी पर गैस की कोई किल्लत नहीं है लेकिन बुकिंग होने के बाद ही सिलेंडर दिया जा रहा है।
इस बारे में इंडेन गैस के अंबाला जॉन के सीनियर सेल ऑफिसर मनोज कुमार ने बताया कि गैस के उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी भी तरह से गैस की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उपभोक्ता धैर्य बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान ना दें। कालाबजारी करने वालों पर सरकार और प्रशाशन पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। Pratap Nagar News
यह भी पढ़ें:– Food Poisoning Incident: पलामू में शादी के खाने से हड़कंप, 100 से अधिक लोग बीमार