गोविंद कांडा ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Published On

डॉ. तंवर के पक्ष में की मतदान की अपील | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Sirsa News: भाजपा नेता गोविंद कांडा ने शुक्रवार को गांव बाजेकां का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया, साथ ही उन्होंने मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार 400 पार होगी। उन्होंने कहा कि विधायक गोपाल कांडा के प्रयास से गांव बाजेकां में 06 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं और 06 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर हैं। Sirsa News

इस अवसर पर उनके साथ हलोपा प्रदेश सचिव कृष्णलाल सैनी, जिला प्रधान जयसिंह कुसुंभी, इंद्रोश गुर्जर, पप्पू रांझा, लक्ष्मण गुर्जर, विजय यादव आदि भी थे। गांव बाजेकां पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह कंग, पूर्व सरपंच पाला सिंह कंबोज, बाबा राजेश ग्रोवर, रिंकू सिंह, दिवाकर राठौड़, संजीव राठौड़ आदि ने उनका स्वागत किया। उन्होंने गांव की सरना बस्ती, जोहड़ कॉलोनी, फूलकां रोड स्थित ढाणी और वार्ड 14 से 24 में जाकर चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया। Sirsa News

साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से गांव की समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने आपसी भाइचारा मजबूत बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर गांव के युवाओं ने गांव का सर्वांगीण विकास करवाए जाने पर उन्हें शील्ड भेंटकर सम्मानित किया। हलोपा ने भाजपा सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया हुआ है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सरसा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– ‘मतदाता का फर्जी आधार बनाया तो होगी सख्त कार्यवाही’

About The Author

Related Posts