Bulldozer Action: गुरुग्राम पुलिस ने कौशल गैंग के सदस्यों के अवैध कब्जों पर चलाया बुल्डोजर

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस की सख्त कार्रवाई

  • दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज है लगभग तीन दर्जन केस दर्ज

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Bulldozer Action: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। शहर में उनके द्वारा किए गए अवैध कब्जों को ढहाया। पुलिस को पुख्ता खुफिया सूचना मिली थी कि गैंगस्टर कौशल गिरोह के सदस्यों ने नजदीक फायर स्टेशन सेक्टर-1 पटौदी स्थित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। ये कब्जे गिराकर पुलिस ने सरकारी भूमि को मुक्त कराया। पुलिस की ओर से अपराधी नरेंद्र मोनू व प्रदीप पारले निवासी गांव जनौला गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। उन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे कर रखे थे। Gurugram News

उनका अपराधिक इतिहास रहा है। वे कुख्यात गैंगस्टर कौशल गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी प्रदीप पारले पर चोरी करने, लूट करने, मारपीट, हत्या का प्रयास करने व शस्त्र अधिनियम जैसे 13 केस दर्ज हैं। साथ ही नरेंद्र मोनू पर 21 केस दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इन अपराधियों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। आरोपियों ने अपने मकान के साथ लगती ग्रीन बेल्ट की जमीन पर तथा मुख्य रास्ते पर जाने वाले रोड को भी बंद करके अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। कब्जे हटाने की कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-31 की ओर से की गई। यह कार्रवाई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व डीटीपी की ओर से की गई। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Bank Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक में भर्ती शुरू, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

About The Author

Related Posts