गृहमंत्री विज का सफल आप्रेशन

Published On
अंबाला सच कहूँ न्यूज। गृहमंत्री अनिल विज का वीरवार को मैक्स अस्पताल मोहाली में आप्रेशन किया गया। डॉ. सेन के नेतृत्व मे तीन घंटे तक चले इस ऑपरेशन में गृहमंत्री अनिल विज के सगे-सबंधी व शुभचिंतक अस्पताल में मौैजूद रहे। मीडिया प्रभारी बलकेश वत्स ने बताया कि डाक्टरों ने हिदायत देते हुए कहा हैै कि कुछ दिन अनिल विज को अस्पताल में रहना होगा। उन्होंने बताया कि मंत्री विज की कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। भाजपा कार्यकताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts