पेयजल समस्या हल नहीं तो दिल्ली-दादरी मार्ग करेंगे जाम

Published On

समस्या को लेकर महिलाएं पहुंची विधायक द्वार

  • विधायक ने दिया स्थाई समाधान का आश्वासन

चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। गांव भागवी में पेयजल संकट को लेकर अब महिलाएं आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी। महिला सरपंच की अगुवाई में गांव की महिलाओं ने विधायक सोमबीर सांगवान से मिलकर समाधान करने की मांग की। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि दो दिन के दौरान समाधान नहीं हुआ तो जलघर पर ताला जड़कर दादरी-दिल्ली को रोड जाम करेंगी। हालांकि विधायक ने अधिकारियों से बात कर स्थाई समाधान का आश्वासन दिया।  गांव भागवी की सरपंच दर्शना देवी की अगुवाई में दर्जनों महिलाएं विधायक सोमबीर सांगवान के निवास पर पहुंची और पेयजल संकट का समाधान करवाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि उनके गांव में जलघर बनने के बाद से ही पेयजल का संकट बना हुआ है।

पानी के लिए महिलाओं को दूर-दराज क्षेत्रों में दर-दर घूमना पड़ रहा है। कई बार तो खरीदकर पानी पीना पड़ता है। वे अपनी समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों व जिला उपायुक्त से मिल कर समाधान की मांग कर चुकी हैं। लेकिन सिर्फ आश्वासन के समाधान नहीं हुआ। अब वे पेयजल के लिए लड़ाई लड़ते हुए जलघर पर ताला जड़कर रोड जाम करेंगी।

  • विधायक सोमबीर सांगवान ने अधिकारियों से बात की समाधान करने के निर्देश दिए।
  • विधायक ने कहा कि पेयजल संकट का स्थाई समाधान के लिए इंदिरा कैनाल से जलघर तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
  • इसके लिए जल्द ही प्रपोजल तैयार कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

About The Author

Related Posts