अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने सिविल अस्पताल यमुनानगर में किया रक्तदान शिविर आयोजित

Published On

प्रताप नगर, सच कहूं न्यूज़ राजेंद्र कुमार। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय विश्व महासम्मेलन के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर,विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, हरियाणा बिजली विनियामक आयोग सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व मेयर मदन चौहान ने शिरकत की विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीएमओ डाक्टर मनजीत सिंह व वरिष्ठ डॉक्टर दिव्या मंगला, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रभा सागर जडौदी रहे, रक्तदान शिविर में 117 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ जो कि सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर को भेंट किया गया ताकि जरूरतमंद मरीजों की वह आवश्यकता के समय में काम आ सके।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए एक पहल है इसके लिए वह संस्था को बधाई देते हैं।

रक्तदान शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों की मदद करना है।के लिए रक्त संग्रह किया जाएगा। यह आयोजन हमारे समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है और हमें अपने स्वास्थ्य और समाज के प्रति जागरूक करता है।हरियाणा बिजली विनियामक आयोग सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग रक्तदान शिविर की महत्वत्ता को बताते हुए कहा कि रक्तदान से मरीजों को आवश्यक रक्त मिलता है, जिससे उनके जीवन को बचाया जा सकता है।रक्तदान करने से हमारे शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, जिससे हमारे स्वास्थ्य में सुधार होता है। रक्तदान करना एक समाज सेवा है, जिससे हम अपने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर सकते हैं ।विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि गर्मियों के सीजन में वैसे भी अस्पतालों में खून की कमी हो जाती है इसी कमी को रक्तदान के माध्यम से पूर्ति की जाती है आज रक्तदान शिविर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा लगाया गया है इसकी वह भरपूर प्रशंसा करते हैं,हम सभी से आग्रह करते हैं कि वे रक्तदान शिविर में शामिल हों और स्वैच्छिक रक्तदान करें। आइए, हम सब मिलकर रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों की मदद करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि आज का युवा देशभक्ति की सोच रखने वाला युवा है और वह रक्तदान देने आए सभी नागरिको को दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं।अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथिगण और नागरिकों का धन्यवाद किया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन समाज के प्रति आगे भी अपनी जिम्मेवारियां आगे ऐसे ही पूरी करता रहेगा व जल्दी ही अन्य सामाजिक कार्य भी संस्था द्वारा आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान शिविर में रक्त देने वाले सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया व रक्तदान करने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रभा सागर जडौदी,अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष विकास बंसल जिला उपाध्यक्ष ललित गुप्ता जिला महासचिव रोहित गर्ग , जिला कोषाध्यक्ष आकाश बंसल ,परम गुप्ता मनदीप,राजकुमार, राहुल गढ़ी, रोहित हरजाई, अशोक कुमार सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे

About The Author

Related Posts