रोहतक पीजीआई में होगा लीवर ट्रांसप्लांट

Published On

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij ) ने विश्व लिवर दिवस पर घोषणा की कि एक वर्ष के भीतर पीजीआई रोहतक में लिवर ट्रांसप्लांट की व्यवस्था कर दी जाएगी। इस संबंध में तैयारियां की जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश वासियों को पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं देने को लेकर प्रतिबद्ध है। वे चाहते हैं कि किसी भी बीमारी के लिए मरीज को भटकना न पड़े। उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पत्र लिखा हुआ है और लिवर ट्रांसप्लांट साल भीतर शुरू हो जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts