गुरुग्राम के स्कूलों में बम की धमकी देने का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

Published On

डर का माहौल पैदा करने के लिए बम होने की स्कूलों को भेजी थी ईमेल

  • आरोपी नौ साल पहले अवैध रूप से आया था बंगलादेश से भारत
  • पश्चिम बंगाल में रह कर बनवाए फर्जी कागजात

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Bomb Threat Case: यहां के कई स्कूलों में बम होने की ईमेल भेजने के आरोप में पुलिस ने एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नौ साल पहले अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत आया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने डर का माहौल पैदा करने के लिए बम की अफवाह फैलाई थी। बता दें कि 28 जनवरी 2026 को गुरुग्राम पुलिस को कुछ स्कूलों में बम होने की सूचना स्कूलों की ओर से मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थलों पर पहुंची व पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम, बम डिस्पोजल टीम, फायर बिग्रेड को बुलाकर मौका घटना स्थलों का निरीक्षण करवाया गया। Gurugram News

जहां पुलिस टीम को कोई बम नहीं मिला। स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने के लिए बॉम्ब होने की झूठी ईमेल भेजने के संबंध में स्कूल के पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस थाना साइबर दक्षिण गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। थाना साइबर दक्षिण गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए इस मामले में एक आरोपी को गुजरात से काबू किया। आरोपी की पहचान सौरभ विश्वास उर्फ माइकल (उम्र- 30 वर्ष शिक्षा-12वीं) निवासी बांग्लादेश के रूप में हुई। हाल में वह निवासी श्रीपल्ली बाजार गोविन्दपल्ली जिला उत्तर 24 परगना (पश्चिम-बंगाल) में रहता था। Gurugram News

आरोपी से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह बांग्लादेश का निवासी है। करीब नौ साल पहले अवैध रूप से भारत में आया था। यहां पर फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाकर रह रहा था। वह शुरूआत में मजदूरी करता था। आरोपी को डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक्स इत्यादि की जानकारी है। वह पिछले पांच वर्ष से डिजिटल मार्केटिंग में फ्रीलांसिंग का काम करता है। वह एक फेसबुक ग्रुप में जुड़ा हुआ था, जहां पर इसका संपर्क मामुनूर राशिद नामक एक बांग्लादेशी व्यक्ति से हुआ। जिसने इससे जीमेल आईडी मांगी। उसने लगभग 300 जीमेल आईडी मामुनूर राशिद को उपलब्ध करवाई। जिसके बदले इसको करीब 250 यूएसटीडी क्रिप्टो करेंसी के रूप में मिले थे। इनमें से एक मेल आईडी का प्रयोग इस घटना में स्कूलों में बॉम्ब होने की झूठी ईमेल भेजने में किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– Punjab News: कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा: भगवंत मान सरकार ने नहरी पानी ऊंचे इलाकों तक पहुंचाया

About The Author

Related Posts