डीएपी खाद की काला बाजारी जारी, भिवानी के लोहारू अनाज मंडी में कृषि विभाग के गोदाम में स्टाक से ज्यादा मिले खाद के कट्टे

Published On

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी जिला के कस्बा लोहारू अनाज मंडी में स्थित कृषि विभाग के गोदाम में स्टाक से ज्यादा खाद के कट्टे मिले। रिकार्ड में 50 बैग दर्ज थे, लेकिन जब उपमंडल अधिकारी की उपस्थिति में पड़ताल करवाई गई तो गोदाम में 197 बैग खाद पाई गई। जानकारी के अनुसार लोहारू में अनिश्चितकालीन महापड़ाव पर बैठे किसानों को गत रात सूचना मिली कि गुपचुप तरीके से गोदाम से खाद ब्लेक में बेचने की तैयारियां चल रही है तो किसान मोर्चे के साथियों ने रात भर गोदाम पर पहरा लगाया और सुबह की जांच में सारा मामला सामने आया।

उन्होंने कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी कर्मचारी ऐसा न करे। वही दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा उपमंडल कार्यालय लोहारू में संचालित महापड़ाव के 96 वें दिन की संयुक्त अध्यक्षता मेवा सिंह आर्य और राम सिंह शेखावत ने की। मंच संचालन विजय गुरावा और दलबीर सिंह चहड़ कलां ने किया। धरने को मास्टर जगरोशन, अशोक आर्य, आजाद भूंगला, सुरेश फरटिया, सुमेर सिंह गिगनाऊ, राम पाल सिंघानी, राजे राम पूर्व सरपंच अहमदवास खेड़ा, सूरज भान गिगनाऊ, अमर सिंह फरटिया भीमा ने संबोधित किया। Bhiwani News

उपस्थित किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार क्षेमा कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और भिवानी तथा दादरी जिलों के कपास बीमा क्लेम राशि 350 करोड़ रुपए तुरंत प्रभाव से किसानों के खातों में जमा करवाने का काम करें। वर्ना किसान बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें:– Peter Wilson: भारत के ट्रैप शूटिंग कोच पीटर विल्सन ने वादे के अनुसार अपना सिर मुंडवाया

About The Author

Related Posts