नप ने चलाया अतिक्रमण हटाओ, निराश्रित पशु पकड़ो अभियान

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: नगर परिषद द्वारा वीरवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ व निराश्रित पशु पकड़ों का अभियान चलाया गया। नगरपरिषद प्रशासन के कर्मचारियों ने डबवाली एवं बरनाला रोड पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर झुग्गी झोंपड़ियों को हटाया वहीं बरनाला रोड स्थित नई हाउसिंग बोर्ड की तरफ घूम रहे निराश्रित पशुओं को भी पकड़कर गौशालाओं व नंदीशाला में पहुंचाया गया। Sirsa News

जिला यातायात थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने भी भगवान परशुराम चौक पर अतिक्रमण की शक्ल में काबिज सब्जी एवं फलों की रेहड़ियों को वहां से हटवाया। इस दौरान उन्होंने रेहड़ी संचालकों को हिदायतें दी कि वे सब्जी एवं फल बेचने के लिए निर्धारित स्थलों पर ही अपनी रेहड़ियां लगाएं ताकि अतिक्रमण से बचा जा सके।

कष्ट निवारण समिति की बैठक स्थगित | Sirsa News

बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की होने वाली मासिक बैठक अगले आदेशों तक स्थगित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:– Hafed: हैफेड के गोदाम में गेहूं में पानी छिड़कने (पानी डालने) का वीडियो वायरल, डीएम ने कमेटी बना दिए जांच के आदेश

About The Author

Related Posts