कोर्ट में तारीख पर आए युवक की गोली मारकर हत्या
दहेज के मुकदमे की तारीख पर आया था नीरज गोली मारकर की हत्या
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: खरखौदा कोर्ट में तारीख पर आए दुबल्धन निवासी नीरज की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरखोदा कोर्ट में कैसे की सुनवाई के दौरान तारीख पर आए दुबल्धन जिला झज्जर निवासी नीरज उर्फ कातिया पुत्र नारायण की तीन चार अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े उप मंडल कार्यालय के मेन गेट के सामने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
दुबल्धन निवासी नीरज उर्फ कातिया खरखोदा कोर्ट में 2019 में एक मुकदमा दाखिल किया गया था जिसकी लगातार सुनवाई चल रही थी शनिवार को कोर्ट में चल रहे दहेज के मुकदमे में तारीख पर आया था जैसे ही वह दोपहर करीब 12:30 बजे तारीख भुगत कर कोर्ट परिसर से बाहर आया कि वह उपमंडल कार्यालय के मेन गेट के सामने जैसे ही पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए बैठे हमलावर ब्रेजा गाड़ी में आए और नीरज को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नीरज जमीन पर गिर गया।
तुरंत हमलावरो ने 5 - 6 गोलियां बरसा दी। गोलिया नीरज के सिर व मुंह पर लगी जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नीरज के साथ उसके दो दोस्त जो साथ आए थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भेज दिया गया । घटना स्थल पर एसीपी नरेंद्र कादियान, एसीपी कुशल पाल सिंह, एसीपी जोगिंदर सिंह , थाना प्रभारी पवन मलिक मौके पर पहुंचे।
हमलवारो की पहचान के लिए पुलिस कर रही जांच
दुबल्धन निवासी नीरज उर्फ कातिया की गोली मारकर हत्या मामले को लेकर पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच में जुटी हुई है। खरखौदा व आसपास के इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच आरंभ की व आसपास के सीसीटीवी कैमरो को पुलिस खंगाल रही है।
दहेज के मुकदमे की तारीख पर आया था नीरज
नीरज उर्फ कातिया जो की दुबल्धन गांव का निवासी है । अब हाल में वह गुरुग्राम में रहता था। कुछ समय पहले उसकी शादी किडोली जिला सोनीपत में हुई थी। पत्नी द्वारा 2019 में दहेज का मुकदमा दर्ज करवाया गया था जिसकी कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही थी। शनिवार 16 मई 2026 को केस की तारीख थी। सुनवाई होने के पश्चात कोर्ट द्वारा केस की अगली तारीख 27 सितंबर 2026 रखी गई थी ।
नीरज उर्फ कातिया पर पहले भी दर्ज है कई मुकदमे
एसीपी जोगेंद्र सिंह का कहना है कि नीरज उर्फ कातिया पर पहले भी हत्या सहित कई मुकदमे दर्ज है। झज्जर जिले में इसे हिस्ट्री सीटर भी घोषित किया हुआ है। हमलावर कौन थे । मामले की जांच आरंभ कर दी है । पुलिस टीमों द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
