कंपनी के स्टॉक में हेराफेरी से माल बेचकर डेढ़ करोड़ का गबन, एक गिरफ्तार

स्टॉक में हेराफेरी और फर्जी एंट्री से घोटाला

Sarvesh Kumar Picture
Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा फर्जी बिल बनाकर, स्टॉक में हेराफेरी कर कम्पनी का माल बेचकर डेढ़ करोड़ रुपये का गबन कर लिया गया। आरोपियों ने फर्जी बिल बनाने के साथ कम्प्यूटर डाटा में हेराफेरी भी की। इस धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी ने कम्पनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर 2025 को आई.बी. फार्मा प्रा. लि. के प्रतिनिधि द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। शिकायत में कहा गया कि कम्पनी के बिलिंग/परचेज विभाग में कार्यरत कर्मचारियों/मैनेजरों द्वारा फर्जी बिल तैयार करके, स्टॉक में हेराफेरी कर, कम्प्यूटर डाटा में फर्जी एंट्री करके तथा कम्पनी का माल रिटेल मार्केट में बेचकर कम्पनी के साथ करोड़ों रुपये का गबन किया गया। इस शिकायत पर पुलिस थाना डीएलएफ सेक्टर-29 गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा-1 को सौंपी गई। Gurugram News

आर्थिक अपराध शाखा-1 की पुलिस टीम द्वारा जांच-पड़ताल करते हुए एक आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष गिरी (उम्र-39 वर्ष)  निवासी ताजपुर बदरपुर, (दिल्ली) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी संतोष आई.बी. फार्मा कम्पनी में मैनेजर/एचआर के पद पर वर्ष 2016 से 2024 तक कार्यरत रहा। इसी दौरान उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी दवाई बिल तैयार करता था। वह स्टॉक में हेराफेरी करता था तथा कम्पनी का माल रिटेल मार्केट में बेचकर प्राप्त राशि का गबन करता था। आरोपी द्वारा इस प्रकार कम्पनी के साथ करोड़ों (लगभग 1.5 करोड़) रुपये का गबन किया।

Gurugram News
Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस द्वारा काबू किया गया धोखाधड़ी का आरोपी।

About The Author

Related Posts