धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगवान बाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज समाज के लोग थाना में हुए एकत्र कार्रवाई की मांग की

Published On

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगवान वाल्मीकि पर बल्लेवाला निवासी शिवकुमार पर अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने को लेकर काफी संख्या में आंबेडकर क्रांति मिशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कंडारा के नेतृत्व में समाज के लोग प्रताप नगर थाना में एकत्रित हुए। यहां पर एकत्रित होकर समाज के लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही पुलिस को एक लिखित शिकायत दी गई जिसमें शिवकुमार के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करने और गिरफ्तारी की मांग की गई है।

पुलिस को दी शिकायत में पाँसरा निवासी दिलीप कंडारा ने बताया कि कुछ दिन पहले एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बल्लेवाला निवासी शिवकुमार ने भगवान वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसको लेकर बाल्मिकी समाज के लोगों द्वारा 10 फरवरी को थाना प्रताप नगर में शिकायत दी गई थी जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर समाज के लोग दोबारा थाने में एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन से दी गई शिकायत पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। Pratap Nagar News

वही इस बारे में बल्लेवाला निवासी शिवकुमार और उनके भाई सरपंच राजन ने बताया कि बल्लेवाला में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उनका मंतव्य भगवान वाल्मीकि के बारे में आपत्तिजनक सोच और टिप्पणी करना नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके गुरु भी वाल्मीकि समाज के हैं जिनका वह बहुत आदर और मान सम्मान करते हैं और मंदिर में पूजा से पहले वे उनको आदर देते है। इसके साथ ही वो इस बात का सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्टीकरण भी दे चुके हैं और यदि गलती हुई है तो उसकी क्षमा मांग चुके है। उन्होंने बताया कि इस बात को जानबूझकर मुद्दा बनाया जा रहा है। Pratap Nagar News

यह भी पढ़ें:– Bambiha Gang: बंबीहा गैंग का गुर्गा दो साथियों सहित गिरफ्तार

About The Author

Related Posts