पुलिस ने सुलझाई गुत्थी: फौजी ने लड़की की हत्या कर शव बोरी में डालकर घग्घर में फेंका था

Published On

रतिया (सच कहूँ न्यूज)। Ratia News: रतिया में पांच महीने पहले घग्घर नदी में बोरी में मिली युवती की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने फौजी रामफल को गिरफ्तार किया है। दोनों में अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। युवती शादीशुदा फौजी पर विवाह के लिए दबाव बना रही थी जिसके चलते फौजी ने चुन्नी व चार्जर की तार से गला घोटकर उसको मार डाला। घटना 4-5 फरवरी की बताई जा रही है। Fatehabad News

जानकारी देते हुए डीएसपी रतिया संजय कुमार ने बताया कि 15 फरवरी 2024 को एक लड़की की लाश घग्घर में से बोरी में मिली थी। पुलिस ने लाश को पहचान के लिए डेड हाउस में रखवाया, हालांकि उस समय लड़की की लाश की पहचान नहीं हो पाई थी। थाना रतिया शहर पुलिस ने युवती की लाश के संबंध में अभियोग मामला दर्ज कर जाँच शुरु कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पाया कि उक्त लड़की की गुमशुदगी के संबंध में थाना शहर टोहाना में मामला दर्ज है। जिस पर थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम साक्ष्य साक्ष्य जुटाते हुए युवती गौसा पुत्री जस्सा सिंह वासी मघेंडा के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी रामफल पुत्र सुरजीत सिंह वासी जापतेवाला को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Fire: जवाहर नवोदय विद्यालय में भयंकर आगजनी, रिकॉर्ड व लाखों का सामान जला

About The Author

Related Posts