पैरोल से भागा कैदी घर से गिरफ्तार

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। हत्या के केस में उम्र कैद काट रहा कैदी पैरोल (Parole) पर तो आया, लेकिन वह पैरोल पूरी होने के बाद वापस जेल जाने की बजाय फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। अब जाकर वह हत्थे चढ़ा है। एसीपी क्राइम-1 वरुण दहिया ने मंगलवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार 23 जून 2023 को थाना खेड़कीदौला गुरुग्राम में डाक द्वारा फरीदाबाद जिला जेल के पुलिस उपाधीक्षक ने शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि कृष्ण नामक एक बंदी उम्र कैद की सजा काट रहा था। उसे 3 अप्रैल से 13 जून 2023 तक 10 सप्ताह की अदालत से पैरोल मिली। Gurugram News

उसे 13 जून 2023 को जिला कारागार फरीदाबाद (Faridabad News) में आत्मसमर्पण करना था, लेकिन वह निश्चित तारीख तक नहीं पहुंचा। वह पैरोल से फरार हो गया। इस संबंध में खेड़कीदौला पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया। अपराध शाखा प्रभारी मानेसर उपनिरीक्षक ललित कुमार की टीम ने आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मंगलवार को उसे जिले के गांव शिकोहपुर से गिरफ्तार किया गया। वह इसी गांव का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में अपराधी कृष्ण से पता चला कि उस पर हत्या व लूट के दो केस गुरुग्राम व चोरी का एक केस झज्जर में दर्ज है। वर्ष 2011 में थाना बादशाहपुर क्षेत्र में हत्या के आरोप में उसे उम्र कैद की सजा हुई थी। यह सजा वह फरीदाबाद जेल में काट रहा था। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में मनाया काला दिवस

About The Author

Related Posts