हरियाणा पुलिस में 4536 पदों पर होगी भर्ती

Published On

हरियाणा पुलिस में एसआई, एएसआई, हेड-कांस्टेबल के 4536 पद सृजित होंगे

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य पुलिस में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और हेड-कांस्टेबल के 4536 पदों का सृजन किया जाएगा। विज ने बताया कि इन पदों के सृजन से पुलिस विभाग में पदोन्नति की असमानता समाप्त होगी और ऐसे सभी कर्मियों को समानता के तहत पदोन्नति के लाभ मिल पाएंगे।

यह भी पढ़ें:– हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी

उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गत दिनों अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। गृह मंत्री ने बताया कि उप निरीक्षक के 1970 पदों का सृजन होगा, जिसमें से 1824 पुरुष और 146 महिला, सहायक उप निरीक्षक के 1848 पदों में 1790 पुरुष और 58 महिला तथा हेड-कांस्टेबल के 718 पदों में 694 पुरुष और 24 महिला श्रेणी के पद होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts