हांसी में झपटमार काबू, एवीटी स्टाफ की बड़ी कार्रवाई

Published On

छीनी गई चेन-अंगूठी व बाइक बरामद

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी में एवीटी स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छीना-झपटी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण बरामदगी की है। जानकारी देते हुए स.उप.नि. राजीव कुमार ने बताया कि 1 जून 2025 को हांसी निवासी एक युवती ने शिकायत दी थी कि जागरण से लौटते समय पंचायती धर्मशाला के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उसका बैग झपट लिया। बैग में मोबाइल फोन, चांदी की चेन, अंगूठी और नकदी थी। मामले में थाना शहर हांसी में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एवीटी स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए आर्यनगर निवासी आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, चांदी की चेन और अंगूठी बरामद कर ली। रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। Hansi News

यह भी पढ़ें:– Firefighters Strike: अग्निशमन कर्मचारियों ने वायदा खिलाफी के विरोध में हड़ताल कर दिया धरना

About The Author

Related Posts