स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वयं अपने हाथों से जल पिलाकर की सेवा

तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ खुद ट्रेन में करनाल से घरौंडा तक सफर किया

Published On

घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ घरौंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सेवा की। उन्होंने सादगी से खुद ट्रेन में घरौंडा रेलवे तक सफर किया  तथा यात्रियों को स्पीकर हरविंद्र कल्याण  ने स्वयं अपने हाथों से जल पिलाया। उन्होंने कहा सेवा परमो धर्म। दरअसल स्पीकर हरविंद्र कल्याण करनाल रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुरुक्षेत्र से श्री तख्त हजूर साहिब यात्रा, नांदेड़ (महाराष्ट्र) ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना करने के बाद इसी ट्रेन में सवार होकर घरौंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पहले से ही स्पीकर हरविंद्र कल्याण के सैकड़ों समर्थक पहुंच गए थे अधिक गर्मी होने के कारण सभी ने जल सेवा की और यात्रियों के लिए मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। 

पश्चिम बंगाल में हिंसा की राजनीति का अंत: कल्याण

स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा पश्चिम बंगाल में सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत ने यह साबित कर दिया वहां की जनता ने हिंसा की राजनीति के खिलाफ अपने मत का प्रयोग किया। अब पश्चिम बंगाल भी प्रगति की धारा से जुड़ गया है। दरअसल तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा लोगों को पश्चिम बंगाल में योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। अब देश की प्रगति के साथ पश्चिम बंगाल भी प्रगति करेगा।

बिरले होते है मनोहर लाल जैसे नेता

शहर में पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी का जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने मनोहर लाल जैसे नेता बिरले नेता होते है। उन्होंने प्रदेश के लिए जो किया वो वास्तव में किसी ने नहीं किया।Gharaunda News

About The Author

Related Posts