नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published On

भिवानी (सच कहूूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी के लोहारू थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए नेशनल हेल्थ मिशन विभाग में ड्राइवर की नौकरी दिलवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखबीर उर्फ सुखा पुत्र जिले सिंह निवासी हरदोई के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।

पुलिस टीम ने आरोपी से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जो मामले से संबंधित महत्वपूर्ण सबूत है। बता दे कि लोहारू निवासी अशोक ने लोहारू थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी सुखबीर व उसके साथी शौकीन ने नेशनल हेल्थ मिशन में एंबुलेंस ड्राइवर की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। झांसे में लेकर आरोपियों ने विभिन्न तिथियों पर शिकायतकर्ता से कुल 10 लाख रुपये की राशि ऐंठ ली। नौकरी पक्की दिखाने के लिए शिकायतकर्ता को फर्जी जॉइनिंग लेटर व अन्य नकली दस्तावेज भी प्रदान किए गए थे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे नौकरी लगवाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें। किसी भी विभाग या संस्था में भर्ती की प्रक्रिया केवल निर्धारित आधिकारिक माध्यमों से ही होती है। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– दुष्कर्म के आरोपी को बीस वर्ष का कठोर कारावास, 60 हजार जुर्माना

About The Author

Related Posts