सरकारी ड्यूटी में बाधा व मारपीट मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया
Published On
रतिया (सच कहूँ न्यूज)। Ratia News: थाना शहर रतिया पुलिस ने सरकारी कर्मचारी से मारपीट और ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में तीसरे आरोपी अनिल उर्फ दाडू को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार 27 मार्च को नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस कर्मचारी पर हमला कर दिया था और वर्दी फाड़ दी थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए अब तीसरे आरोपी को भी काबू कर लिया है, जबकि जांच जारी है।