बोलेरो जीप लूट की गुत्थी सुलझी

Published On

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला की सीआईए सरसा पुलिस ने बीती 15 मई 2017 की रात्रि को सदर थाना क्षेत्र के गांव बाजेकां क्षेत्र से हथियारों के बल पर बोलेरो जीप को लूटने के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए घटना के

तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बोलेरो जीप बरामद कर ली है। सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजाराम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसविंद्र पुत्र गुरहर्ष सिंह, सिकंदर सिंह पुत्र सुरगे सिंह निवासियान गांव बहमनकौर सिंह पंजाब और बलविंद्र सिंह पुत्र मिट्ठू सिंह निवासी पटवारी कॉलोनी तलवंडीसाबो पंजाब के रूप में हुई है।

विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों व्यक्तियों ने बीकानेर जिला के गांव महाजन से बलोरो जीप सरसा के लिए किराये पर ली और थाना सदर क्षेत्र के गांव बाजेकां में चालक जितेंद्र पुत्र नंदकिशोर निवासी गांव महाजन से हथियारों के बल पर बोलेरा जीप छीन कर मौके से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि सीआईए पुलिस ने इस वारदात को सुलझाने के लिए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और तीनों आरोपियों को काबू कर बोलेरो जीप बरामद कर ली गई है। पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है जिसमें अपराधिक वारदातों का खुलासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts