घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani Crime News: भिवानी के सिटी थाना पुलिस ने घर में घुसकर तोडफोड़ करने व मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए हनुमान गेट क्षेत्र निवासी एक महिला ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके देवर अरविंद का कुछ व्यक्तियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी व झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश के चलते उक्त व्यक्ति उनके घर में घुस आए और घर के सामान में तोडफोड़ करते हुए उनके साथ मारपीट कर गए। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जैन चौक चौकी के मुख्य सिपाही आजाद की टीम ने दो आरोपियों को डिफेंस कॉलोनी भिवानी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित व अमन के रूप में हुई। Bhiwani Crime News

पुलिस टीम द्वारा आरोपी मोहित से एक लोहे का चांद तथा आरोपी अमन उर्फ बॉक्सर से एक लोहे का सरिया बरामद किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों का शिकायतकर्ता के देवर अरविंद के साथ पूर्व में कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते रंजिशवश आरोपियों ने घर में घुसकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। Bhiwani Crime News

यह भी पढ़ें:– एटीएम में कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से 95 हजार निकालने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts