डंपर की चपेट में आने से दो मौसेरे भाईयों की मौत

Published On

तोशाम (सच कहूँ न्यूज)। तोशाम-हिसार मार्ग पर गांव खानक में राधा कृष्ण मंदिर के पास डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो मौसेरे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अपने परिवार के इकलौते थे। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उपमंडल अस्पताल तोशाम पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेज दिया। गांव थिलौड़ निवासी धर्मपाल की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर लिया।

धर्मपाल ने बताया कि वह और उसका बेटा रोशनलाल एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए हिसार जा रहे थे। दूसरी मोटरसाईकिल पर उनके आगे आगे उसका पौता अंकित (18) व अंकित की मौसी का लड़का आदित्य (12) भी हिसार जा रहे थे। जब में खानक के पास टिब्बा से थोड़ी आगे राधा कृष्ण मंदिर के पास पहुंचे तो तेज गति से सामने से आ रहे डंपर ने अंकित के मोटरसाईकिल को सीधी टक्कर मार दी, जिससे दोनों नीचे गिर गए। उन्होंने भाग कर देखा तो डंपर का पिछला जोड़ा आदित्य के ऊपर से निकल गया था और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। डंपर चालक डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने धर्मपाल की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अंकित हिसार में सीए की कोचिंग लेता था। आदित्य जींद जिले के गांव बड़नपुर का रहने वाला था और हिसार में अपने मामा के घर रहता था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts