Rohtak Road Accident: फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर निचे गिरी कार, दो घायल

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: महम बाईपास के पास सुबह बड़ा हादसा हो गया। फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर एक कार नीचे गिर गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया।

राजस्थान के भादरा निवासी सुरजीत ने बताया कि वह मार्बल का काम करता है और व्यापार के सिलसिले में भादरा से हैदराबाद जा रहे थे। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी थी। जब वह महम बाईपास के पास पहुंचे तभी कार अनियिंत्रित हो गई और फ्लोईओवर से निचे गिर गई। गमनीयत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और उन्हें चोट लगी है। पुलिस ने क्रेन बुलाकर सड़क से क्षतिग्रस्त कार को हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हुआ। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– प्रताप स्कूल की हंशिका ने स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड

About The Author

Related Posts