Road Accident: दो ट्रकों की टक्कर, एक चालक की मौत
जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: जुलाना में एनएच-152 डी पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया, जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Julana News
हिमाचल प्रदेश के हीरानगर गांव निवासी अमरीक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चाचा कुलवंत के साथ ट्रक कंडेक्टर का काम करता है। शुक्रवार को वो ट्रक में सामान भरकर मुंबई से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। जब वो एनएच 152 डी पर जुलाना के पास पहुंचे तो उनके सामने एक ट्रक चालक गलत तरीके से ट्रक चला रहा था। आरोपी ट्रक चालक ने उनके ट्रक के सामने अचानक ब्रेक लगा दिए। उनका ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा लगा जिसमें चालक कुलवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं जुलाना थाना प्रभारी नवीन मोर ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Julana News
यह भी पढ़ें:– नाबालिग सहित 3 बाइक चोर पकड़े, 6 बाइक बरामद