सरसा में 25 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित दो युवक काबू

Published On

सरसा (सुनील वर्मा)| हरियाणा में सिरसा जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव प्रतापनगर क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार करके 25 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद की है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर प्रदीप कुमार ने आज यहां बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान अमरजीत सिंह तथा कुलवंत सुल्तानपुरिया रोड़ रानियां के रुप में हुई है। (Arrested) युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान गांव प्रतापनगर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान प्रतापनगर बस स्टैंड पर दो युवक प्लास्टिक के कट्टे लिए हुए खड़े थे। पुलिस पार्टी ने दोनों युवकों को काबू कर मौका पर राजपत्रित अधिकारी वेदप्रकाश को बुलाकर उक्त दोनों युवकों के प्लास्टिक के कट्टों की तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 25 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद किया। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान डोडा चूरापोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts