बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन, मनाई खुशी

Published On

लोहारू (सांवरमल वर्मा)। लोहारू के वार्ड नंबर 12 में बेटी पैदा होने पर कुआं पूजन (Well Worshiped) किया गया। कन्या के पिता सोनू व माता सोनिया ने बताया कि उनके घर 24 अप्रैल 2022 को कन्या ने जन्म लिया था। 24 मई मंगलवार को बड़ी धूमधाम से कन्या का कुआं पूजन करवाया गया। इस अवसर पर कन्या के दादा कालूराम, दादी तारामणि ने बताया कि हमारे घर कन्या का जन्म हुआ है, हमें बड़ी खुशी है।

हमारे घर पर लक्ष्मी घर आई है। कन्या के बुआ पूजा व काजल ने बताया कि बेटी के जन्म पर मायूस होने की जरूरत नहीं है तथा आज समाज की सोच में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर कन्या के पिता सोनू और ताऊ राजे ने कन्या (Well Worshiped) के जन्मदिन की खुशी में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts