उचित मुआवजा नहीं, कंपनियों के हाथों नहीं होने देंगे जमीन को बर्बाद
किसानों के हितों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की बैठक
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda Farmer News: भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक खरखौदा अनाज मंडी में जिला प्रधान बेदी दहिया की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन जिला संयोजक इंद्रजीत राणा ने किया। बैठक में मुख्य तौर पर प्रदेश सचिव वीरेंद्र खोखर, जिला महासचिव हँसबीर खरब, खरखौदा ब्लॉक प्रधान शक्ति दहिया, युवा जिला प्रधान प्रवीन दहिया, जिला सचिव बुधराम कोहाड़,
जिला कोषाध्यक्ष बिजेंद्र दहिया, गोहाना ब्लॉक प्रधान राजबीर माजरा, गोहाना ब्लॉक महासचिव रामनिवास निजामपुर, गन्नौर ब्लॉक युवा प्रधान अंकित लाकड़ा, चुन्नी हलालपुर, रामकुंवार दहिया, जिला प्रचार मंत्री राज सिंह दहिया, वतन दहिया, रोहताश दहिया, जिला प्रवक्ता देशपाल दहिया, विकास राणा, रामकुंवार कुंडल, सुनील राणा आदि उपस्थित रहे। जिला संयोजक इंद्रजीत राणा ने कहा कि जिले की मीटिंग में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया है कि भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की जिला कमेटी हरियाणा सरकार द्वारा खेतों की मार्किट वैल्यू निकालने के लिए बनाई गई नई लॉटरी पॉलिसी का पूरी तरह विरोध करेगी और पीड़ित किसानों के साथ मिलकर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
जिला प्रधान बेदी दहिया ने कहा कि बिजली की हाईटेंशन लाइन से पीड़ित किसानों ने कहा है कि यूनियन उनका सहयोग करे। इसलिए जिले कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गयी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ हरियाणा सरकार पारदर्शिता एवम ईमानदारी के दावे करती है लेकिन दूसरी तरफ लॉटरी यानि जुए की व्यवस्था के माध्यम से किसानों की जमीन उचित मुआवजा दिए बगैर कम्पनियों के हाथों बर्बाद करवाना चाहती है। प्रदेश सचिव वीरेंद्र खोखर ने कहा कि अगले 1 सप्ताह के अंदर सभी जिलों की मीटिंग करके प्रदेशव्यापी धरने-प्रदर्शन का ऐलान किया जाएगा। जिसमें प्रदेशभर से हजारों किसान शामिल होगे।
