खबर का असर: ‘सच कहूँ’ ने पकड़वाया लूट गिरोह, ग्रामीणों ने महिला को दबोचा

Published On
  • बोले, दैनिक सच कहूँ में हमने पढ़ा था गिरोह से संबंधित समाचार

  • शक होने पर काबू कर पुलिस के हवाले किया

  • घरों में अकेली रहने वाली महिला को बंधन बनाकर करते थे लूट

  • पुलिस को कई दिनों से थी इस महिला गिरोह की तलाश

नारायणगढ़। (सच कहूँ/सुरजीत कुराली) इन दिनों नारायणगढ़ क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम की पर्ची काटने के बहाने घरों में घुसकर लूट करने वाला महिला गिरोह सक्रिय हैं। जिसको लेकर 14 सितम्बर को राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ में एक समाचार भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। ताकि लोगों को इस गिरोह के बारे में पता चल चके। वहीं इस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भी खूब पसीना बहा रही थी। पुलिस के मुताबिक ये गिरोह ऐसे घरों को निशाना बनाती थी, जिन घरों में परिवार का सदस्य अकेला होता था। मौका देखकर ये उनकर हमला कर देती और उन्हें बंधक बनाकर घर में रखा कीमती सामान लूट कर फरार हो जाती है। ऐसी ही घटना गत दिनों में घटित हुई थी।

जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था। लेकिन अब पुलिस टीम को अब जल्द सफलता हासिल होगी क्योंकि कि सच कहूँ के माध्यम से आई जागरूकता के कारण इस गिरोह की एक महिला सदस्या को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। ग्रामीणों का कहना था कि हमने इस गिरोह के बारे में सच कहूँ में प्रकाशित समाचार पढ़ा था। तभी हमें पता चला कि ये गिरोह पर्ची काटने के बहाने घरों में घूसते हैं।

यह भी पढ़ें:– 10 दिन में तीसरी बार पकड़ा लिंग जांच गिरोह

अब गांव लालपुर था अगला निशाना

जानकारी के अनुसार 14 सितम्बर वारदात को अंजाम देने के बाद ये गिरोह शनिवार को एक बार फिर अपने शिकार के लिए बाहर निकला। इस बार इस गिरोह ने गांव लालपुर को अपना निशाना बनाया। गिरोह की एक महिला सदस्या रेकी करने के लिए गांव में घुसी और पर्ची काटने लगी। इस दौरान ग्रामीणों को उक्त महिला पर शक हुआ। उन्होंने जब महिला से बात की तो वह घबरा गई। ग्रामीण समझ गए कि महिला लूट के इरादे से गांव में घुसी हैं। ग्रामीणों ने तुंरत महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। वहीं ग्रामीणों ने सच कहूँ का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस खबर के माध्यम से समाज को सर्तक किया।

‘‘नगला राजपुताना में गत दिनों हुई लूट के मामले में एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।                आरोपी शहजादपुर निवासी है। लूट मामले में पीड़िता नूरजहां ने आरोपी महिला की शिनाख्त भी कर ली है। इसी आरोपी महिला ने नूरजहां के सिर पर वार कर उसे बेहोश किया था। नूरजहां इतनी दहशत में थी कि आरोपी महिला को देखते ही बेहोश हो गई। आरोपी महिला को अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे लूट के धन व जेवर की रिकवरी की जाएगी और अन्य साथियों के बारे में पता किया जाएगा।                                                   -नरेन्द्र राणा, एसएचओ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts