Road Accident: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Published On

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Road Accident: कैथल के राजौंद में अपने मामा के घर आये 17 वर्षीय लड़के की बाइक एक्सीडेंट में मौत हो गई। जानकारी देते हुए राजौंद के वार्ड 4 निवासी रामफल ने बताया कि सोमवार को मेरा भान्जा हिमान्शु, मेरी भान्जी कनिका को दवाई दिलवाने के लिए डाक्टर के पास जा रहे था। मैं भी दवाई लेने के लिए हस्पताल के बाहर खड़ा भान्जा का ईन्तजार कर रहा था। तभी हस्पताल से थोड़ी दूरी पर सामने से एक मोटर साईकिल सवार ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए मेरे भान्जे की मोटर साईकिल को टक्कर मार दी। Kaithal News

हम हिमांशु को लेकर सरकारी अस्पताल कैथल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजौंद थाना एएसआई भान सिंह ने बताया कि मोटर साइकिल की टक्कर लगने से एक लड़के की मौत हो गयी है। लड़के के मामा की शिकायत पर मोटर साइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत

About The Author

Related Posts