Vrindavan Boat Accident: कश्ती पलटने की घटना में अबोहर के युवक की भी हुई मौत, सितंबर में होनी थी शादी 

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई बस्ती क्षेत्र में फैली शोक की लहर

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar News: बीते दिन वृंदावन में कश्ती पलटने की घटना में मारे गए 11 लोगों में अबोहर का एक युवक भी शामिल था। शनिवार सुबह उसका शव नदी से बरामद किया गया, जिससे उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक युवक अपनी बहन का इकलौता भाई था और सितंबर में उसकी शादी होनी थी। घटना की खबर फैलते ही अबोहर के नई बस्ती इलाके में शोक की लहर फैल गई। Abohar News

जानकारी के अनुसार, लगभग 25 वर्षीय माणिक टंडन, छोटी पौड़ी, गली नंबर 15 की न्यू कॉलोनी का निवासी विजय टंडन का बेटा था, और एक स्टील लोहे की रॉड कंपनी में सेल्समैन के तौर पर काम करता था। उसके पिता का निधन तब हुआ था जब वह सिर्फ दो साल का था। उसकी बड़ी बहन का विवाह फिरोजपुर में हुआ है। माणिक पिछले दिनों वृंदावन जाने के लिए जगराओं स्थित अपनी मासी मीनू के घर गया था। वहाँ से वह अपने चचेरे भाई मधुर के साथ वृंदावन के लिए रवाना हुआ। कल, वे दोनों यमुना के केसी घाट पर एक मोटरबोट के पलटने से नदी में डूब गए। उसके चचेरे भाई का शव कल ही बरामद कर लिया गया था, जबकि माणिक का शव आज शनिवार सुबह बरामद हुआ। खबर मिलते ही उसकी बुजुर्ग मां बहुत दुखी हो गईं और वह तुरंत जगराओं स्थित अपनी बहन के घर रवाना हो गईं।

खबर सुनते ही पूरे नई बस्ती क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय काऊंसलर विपिन शर्मा और पड़ोसी भगवंती ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। अब उनके घर कोई नहीं है, पूरा परिवार वृंदावन चला गया है। जब वे वापस आएंगे, तभी अंतिम संस्कार की जानकारी मिलेगी। Abohar News

यहाँ सबसे दुखद पहलू यह है कि माणिक का विवाह कुछ महीनों पहले शहर में तय हुआ था, और जब यह हादसा हुआ, तो दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

यह भी पढ़ें:– भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी का जन्मदिन मनाया

About The Author

Related Posts