ट्रक और पिकअप की टक्कर में पिकअप ड्राइवर की मौत 

भीषण टक्कर में पिकअप चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar News: अबोहर के आलमगढ़-कंधवाला रोड बायपास पर बुधवार सुबह एक भयानक हादसे में पिकअप ड्राइवर की दुखद मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ड्राइवर पिकअप के अंदर फंस गया, जिसे नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने आम लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सिटी 2 पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी में भेज दिया। बताया जा रहा है कि यह हादसा दो तरफ खड़े ट्रक के कारण हुआ। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक एक लड़की का पिता था।

जानकारी के अनुसार अमित कुमार, उर्फ काली, पुत्र भूषण, निवासी श्री गंगानगर के बापू नगर वार्ड नंबर 19 के रहने वाला था। वह सुबह मलोट से अपने पिकअप में फल लेकर श्री गंगानगर जा रहा था। जब वह अबोहर के आलमगढ़ बायपास चौराहे पर पहुंचा, तो अचानक उसकी गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना 112 हेल्पलाइन को दी। सूचना मिलने पर 112 हेल्पलाइन और थाना नंबर 2 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर की मदद से उसे पिकअप से बाहर निकाला और अस्पताल के मोर्चुरी में रख दिया। सूचना मिलने पर फल व्यापारी भी मौके पर पहुंचे। 

Abohar News

About The Author

Related Posts