चंडीगढ़ में भाजपा की सरबजीत कौर मेयर बनीं, आप पार्टी का हंगामा

Published On

आप पार्टी को मिले 13 वोट

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। चंडीगढ़ में आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चंडीगढ़ पार्षद चुनाव में आप पहले नंबर की पार्टी बनी थी, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि आप का मेयर बन सकता है। लेकिन भाजपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए चंडीगढ़ में अपना मेयर बना लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ में भाजपा की मेयर बन गई है। आप पार्टी को 13 वोट मिले है। बताया जा रहा है कि मेयर चुनाव के लिए आज हुए मतदान में कुल 28 वोट पड़े जिसमें भाजपा प्रत्याशी सरबजीत कौर ने बाजी मार ली है। वहीं आप पार्टी ने हंगामा कर दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts