Fire: स्क्रैप टायर गोदाम में लगी भीषण आग, काले धुएं से इलाके में दहशत

Published On

आग से लाखों का नुकसान

लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana Fire News: मंगलवार सुबह लुधियाना के कंगनवाल इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक स्क्रैप टायरों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया, जो कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई, लेकिन आग के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। Ludhiana News

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोदाम से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही मिनटों में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। जलते हुए टायरों से निकलते काले धुएं को देखकर पास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूर और आसपास के रिहायशी इलाकों के लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रारंभिक जांच और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्र्किट माना जा रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गोदाम में पुराने स्क्रैप टायरों को जलाकर तेल निकालने का काम किया जाता था। टायरों में मौजूद तेल और अन्य रसायनों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हमें सुबह 8 बजे कंगनवाल इलाके में टायरों के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। शुरूआत में एक फायर टेंडर भेजा गया, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत और गाड़ियां मंगवाई गई। कुछ फायर इंजनों को पास के स्थानों से पानी भी भरवाया गया। कुल 6 फायर इंजनों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और नुकसान का आकंलन किया जा रहा है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में भाजपा के लिए लगा रहे ‘एड़ी-चोटी’ का जोर 

About The Author

Related Posts