पंजाब: नशे के खिलाफ भगवंत मान का बड़ा प्लान, पुलिस अधिकारियों को निर्देश, सख्त कार्रवाई करे

Published On

चंडीगढ़ (अश्विनी चावला)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ बड़ा प्लान तैयार किया है। नशे के खिलाफ आज सीएम ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक की। सीएम ने अधिकारियों को खुला निर्देश दिया कि वह बिना किसी दबाव के हर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा पीड़ित हैं, पहले विक्रेताओं को पकड़कर नशे की चेन तोड़ी जाएगी, फिर हम युवाओं का पुनर्वास करेंगे। सरकार का मुख्य लक्ष्य पंजाब को नशा मुक्त बनाना है।

  • उधर, उधर, सीएम ने आज अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए कोरोना योद्धा चालक मनजीत सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा तत्काल जारी करने का आदेश दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts