Bhagwant Mann: पंजाब सीएम मान की तबियत बिगड़ी, फोर्टिस में भर्ती
Published On
Bhagwant Mann Health deteriorates: चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह संगरूर में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता के साथ थे। उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती करवाया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री संगरूर में कार्यक्रमों में व्यस्त थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली लाया गया। Bhagwant Mann