Sub-Inspector Arrested: सब-इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Published On

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Sub-Inspector Arrested: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान थाना साइबर सेल संगरूर में तैनात सब-इंस्पेक्टर मेवा सिंह को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव कोठे महां सिंह वाला, जिला बठिंडा के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के खिलाफ थाना साइबर क्राइम संगरूर में एक मामला दर्ज था, जिसमें आरोपी सब-इंस्पेक्टर जांच अधिकारी था। Patiala News

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को इस केस से बरी कराने में मदद करने के बदले आरोपी ने 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी सब-इंस्पेक्टर मेवा सिंह को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है। Patiala News

यह भी पढ़ें:– ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू

About The Author

Related Posts