106 Lost Mobile Recovered: 60 लाख रुपए कीमत के 106 गुम मोबाइल फोन बरामद

Published On

साइबर अभियान में सफलता: सीईआईआर पोर्टल की मदद से ट्रेसिंग, फोन पाकर खिले परिवादियों के चेहरे

106 Lost Mobile Recovered: हनुमानगढ़। जिले में चल रहे ‘साइबर अभियानÓ के तहत पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए गुम/चोरी हुए 106 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। करीब 60 लाख रुपए कीमत के मोबाइल फोन वापस मिलने पर परिवादियों के चेहरों पर खुशी लौट आई। सोमवार को पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने इनमें से कुछ परिवादियों को एसपी कार्यालय सभागार में उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए। एसपी मीना ने बताया कि जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। Hanumangarh News

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई व वृताधिकारी मीनाक्षी के सुपरविजन में टाउन पुलिस थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज गुमशुदा मोबाइल रिपोर्ट्स का गहन विश्लेषण किया और ट्रेसिंग के जरिए 106 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद फोन विभिन्न कंपनियों जैसे आईफोन, वन प्लस, वीवो, रियलमी और ओप्पो के हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 हजार से 70 हजार रुपए प्रति फोन है।

इस अभियान में कांस्टेबल मुकेश व रोहताश की टीम ने अहम भूमिका निभाई। उनकी मेहनत से लाखों रुपए के मोबाइल फोन वापस दिलाकर आमजन को राहत पहुंचाई गई। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताते हुए कार्यप्रणाली की सराहना की। एसपी मीना ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे। एसपी ने बताया कि कांस्टेबल मुकेश व रोहताश ने गुम/चोरी मोबाइल फोन बरामदगी के लिए काफी मेहनत की। इसे देखते हुए उनके प्रमोशन के लिए पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। Hanumangarh News

मोबाइल गुम/चोरी होने पर क्या करें?

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर सबसे पहले राजस्थान पुलिस पोर्टल या राजकॉप सिटीजन ऐप पर गुमशुदगी दर्ज करें। इसके बाद सीईआईआर पोर्टल पर जाकर मोबाइल फोन का आईएमईआर नंबर ब्लॉक करवाएं, ताकि कोई दुरुपयोग न कर सके। साथ ही मोबाइल फोन खरीदते समय हमेशा बिल और डिब्बा जरूर लें। बिना बिल का मोबाइल चोरी का हो सकता है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts