Missing: स्कूल से लौटते समय 14 वर्षीय बालक 18 अप्रैल से लापता

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Rawatsar Missing: हनुमानगढ़। रावतसर क्षेत्र से एक 14 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। रावतसर थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात शख्स के खिलाफ अपहरण के आरोप में मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार परिवादी गिरधारी लाल पुत्र लीलूराम मेघवाल निवासी चक 22-23 डीडब्ल्यूडी, रावतसर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका पुत्र धीरज (14) 18 अप्रैल को एसआर मेमोरियल स्कूल, रावतसर से छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचा और तब से लापता है। Hanumangarh News

परिजनों ने बालक की काफी तलाश की और रिश्तेदारों व परिचितों से भी जानकारी ली, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। रिपोर्ट के अनुसार लापता बालक ने सफेद रंग की शर्ट, काली पैंट और स्कूल के जूते पहन रखे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई अमरसिंह को सौंपी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश के साथ-साथ संभावित स्थानों पर जांच कर रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts