45 मेंबर हरचरण इन्सां की माता का निधन

Published On

श्री गुरुसर मोडिया। राजस्थान राज्य के 45 मेंबर हरचरण बराड़ इन्सां श्री गुरुसर मोड़िया की माता अंग्रेज कौर का बीते दिवस निधन हो गया। माता अंग्रेज कौर 98 वर्ष की उम्र में अपना नश्वर शरीर त्याग कर सतगुरु की गोद में जा विराजे हैं। आज उनका डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय कमेटी के दीवाना इन्सां, डेरा सच्चा सौदा के सत ब्रह्मचारी भाई, राज्य के 45 मेंबर भाई बहने, ब्लॉक के जिम्मेवार, सरपंच खेत सिंह सहित ग्रामीण व रिश्तेदार उपस्थित रहे। माता अंग्रेज कौर के निमित्त नाम चर्चा 3 जून शुक्रवार को उनके निवास स्थान पर सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts